कन्या पूजन कर माता की प्रतिमा की हुई स्थापना

रामसनेहीघाट बाराबंकी। नगर पंचायत रामसनेहीघाट के सुमेरगंज में 39वे दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत महानवमी को कन्यापूजन कर माता के प्रतिमा की स्थापना की गई।सुमेरगंज में वर्षों पुराने माँ दुर्गा मंदिर के पास पंडाल लगाकर कार्यक्रम का आयोजन होता है। शुक्रवार दोपहर हवन पूजन हुआ व सैकड़ों कन्याओं का पूजन कर विधिविधान से माता की प्राण प्रतिष्ठा हुई। दस फिट ऊंची माँ दुर्गा की प्रतिमा के साथ ही भगवान गणेश, कार्तिकेय, माता लक्ष्मी व सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। 14 अक्टूबर को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 15 को आठ बजे भव्य महाआरती व रात में प्रदेश स्तरीय विराट कवि सम्मेलन 16 अक्टूबर को माँ भगवती के जगराते का आयोजन होगा। 17 अक्टूबर को नगर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन रामसनेहीघाट कल्याणी नदी की धारा में किया जाएगा। इस दौरान निर्मल कुमार वैश्य, राजकुमार कौशल, कृष्ण नारायण मिश्रा, सुशील कौशल, उत्कर्ष मिश्रा, अनमोल कौशल, प्रेम, ऋतिक गुप्ता, राजा कौशल, दुर्गेश, राहुल, भोला, सोमिल, विवेक आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button