फतेहाबाद: कालेज विद्यार्थियों ने रतन टाटा को किया याद, दो मिनट का रखा माैन

फतेहाबाद। शहीद बाबा दीप सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन अहरवां में शुक्रवार को पद्म भूषण रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए नर्सिंग, वेटरनरी, बीएड के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों द्वारा पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई व दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर संस्था की चेयरपर्सन शरणजीत कौर ने कहा कि भारतीय उद्योग जगत के शीर्ष पुरुष, पद्म भूषण रतन टाटा के निधन की सूचना अत्यंत दुखद है। उनकी विनम्रता, दूरदर्शिता और नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा दी। उनका जाना न केवल उद्योग जगत बल्कि पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।

नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनूप संधू, वेटरनरी प्राचार्य डॉ. सुधीर खन्ना व शिक्षण महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ममता चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रतन टाटा भारतीय उद्योग के एक स्तंभ थे। वह एक महान मानवता के प्रतीक थे। उनका निधन भारत को एक बड़ा झटका है। उनका जीवन और कार्य लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। रतन टाटा की अद्वितीय सोच, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी ने उन्हें एक ऐसे व्यक्तित्व में बदल दिया जिसे हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button