जालौन माता देवी के दरबार में डीएम व एसपी ने टेका मत्था

जालौन। महानवमी पर्व के दिन शुक्रवार को जालौन के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मां जालौन माता देवी के मंदिर में जाकर माता टेका। इसके बाद उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर के पुजारी से लेकर भक्तों से भी बातचीत की, ताकि भीड़भाड़ वाले दिन कोई अप्रिय घटना न घटे।

उल्लेखनीय है कि देश भर में आज महानवमी पर्व की धूम है। बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। शक्तिपीठों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। जालौन की प्रसिद्ध जालौनी वाली माता मंदिर में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे और पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने मत्था टेकने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संक्षिप्त बैठक भी की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोगों की भीड़ को ट्रैक्टर में न ले जाएं। वहीं उन्होंने जिलावासियों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर त्योहार के दिन कोई अराजक तत्व शरारत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button