महिला शिक्षक संघ में संयोजक सहसंयोजक हुए नियुक्त जल्द होगा चुनाव

महिला शिक्षक संघ पीलीभीत जिलाध्यक्ष और बरेली मंडल के मण्डलध्यक्ष का कार्यकाल जुलाई और सितंबर माह में हो चुका है।समाप्त

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षा संघ पीलीभीत इकाई और मंडल अध्यक्ष की मंडल इकाई का कार्यकाल समाप्त हो गया है है।नई कार्यकारिणी के गठन के लिए तीन सदस्यों की संयोजक समिति गठित की गई है।जो की अग्रिम निर्वाचन तक महिला शिक्षक संघ से संबंधित जनपद पीलीभीत के संपूर्ण कार्य सहित ज्ञापन और शिक्षिकाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ ब्लॉक में अपनी टीम बनाने के लिए प्रत्येक महिला अध्यापकों को सदस्यता ग्रहण कराने का कार्य भी करेगी।इसके साथ साथ संपूर्ण दायित्वों का निर्वाह करेगी कार्यकारिणी गठन हेतु अग्रिम आदेश तक तीन सदस्यों की संयोजक समिति के संयोजक सहसंयोजक अध्यक्ष,महामंत्री, कोषाध्यक्ष के संपूर्ण अधिकार निहित होंगे संयोजक समिति को निर्वाचन पूर्ण करने हेतु की कुछ अवधि के साथ अधिकृत किया जाता है। संयोजक के रूप में मीना गंगवार,सहसंयोजक के रूप में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका नीराजना शर्मा, सहसंयोजक वर्षा सक्सैना को नियुक्त किया गया है। उपरोक्त जानकारी महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य द्वारा जारी किए आदेश में दी गई है।

Related Articles

Back to top button