तांत्रिक विद्या से इलाज के नाम पर महिला से दुष्कर्म

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी क्षेत्र में तांत्रिक विद्या से इलाज के नाम एक महिला के साथ उसके पति और पति के दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर खुंडिया थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बीते शनिवार को खुंडिया के थिल में दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया गया। महिला का पति और आरोपी बिरोजा निकालने का काम करता है। दोनों थिल में किराए के कमरे रहते हैं। बीते पांच अक्टूबर को महिला भी किसी काम से थिल आई।

पुलिस के मुताबिक महिला कुछ समय से बीमार चल रही थी। पीड़िता के पति ने बताया कि उसका दोस्त सुरेश चंद तांत्रिक विद्या करता है। वह तुम्हें तांत्रिक विद्या से ठीक कर देगा। बीते शनिवार को तीनों किराए के कमरे में आए। रात को सुरेश चंद ने कुछ मंत्र पढ़े और वह सो गए।

इस दौरान पहले पति सुरेश कुमार और फिर दूसरे आरोपित सुरेश चंद ने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन पीड़ित महिला अपने ससुराल पहुंची और आपबीती अपनी जेठानी को सुनाई। इसके बाद दोनों शिकायत लेकर बीते सोमवार को पुलिस के पास पहुंचे। ज्वालामुखी के खंडिया थाना में पुलिस ने एफआईआर करते ही मामले में कार्रवाई शुरू की और महिला का मेडिकल करवाया।

उधर एसएचओ रंजीत परमार ने बताया कि तांत्रिक विद्या के नाम पर महिला ने उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला के पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही आरोपित कांगड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी महिला का इलाज कर रहा था तथा इस दौरान उसने दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया। महिला के बयान दर्ज किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button