बदल गई दशहरा की तिथि, अब इस दिन जलाएं रावण

दशहरा का त्योहार इस बात का सबूत है कि बुराई पर अच्छाई की जीत होती ही है। इस दिन यानी दशहरा पर रावण का पुतला जलाया जाता है। बता दें कि हर साल दशहरा को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।

इस दिन को विजयदशमी भी कहते हैं। ऐसे में इस दिन रावण का दहन होता है और असत्य पर सत्य की जीत होती है। लेकिन इस बार लोगों को दशहरा की तिथि को लेकर काफी कंफ्यूजन है। ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि 2024 में दशहरा कब मनाया जाएगा।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के द्वारा बताएंगे कि विजयदशमी कब मनाई जाएगी और दशहरा के शुभ मुहूर्त के बारे में भी जानेंगे।

2024 में दशहरा की वास्तविक तारीख क्या है?

बता दें कि 12 अक्टूबर दिन शनिवार को दशहरा पर्व मनाया जा रहै है। ऐसे में इस दिन की शुरुआत शनिवार को शुरू होकर रविवार को समाप्त होगी। यदि हम समय की बात करें तो दिन शनिवार को सुबह 10:58 पर यह त्यौहार शुरू हो रहा है वहीं इसका समापन दिन रविवार को सुबह 9:08 पर होगा। ऐसे में यदि उदया तिथि की मानें तो 13 अक्टूबर के दिन ये त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन यदि आपके घर पर दशहरा की पूजा सांयकाल में होती है तो आप 12 अक्टूबर की शाम को इस त्यौहार को मना सकते हैं।

क्यों मनाया जाता है दशहरा का पर्व?

दशहरा के ही दिन सच्चाई की बुराई पर जीत हुई थी। ऐसे में लोग अपने घरों में रावण के पुतले को बनाकर जलाते हैं और अपने अंदर की बुराईयों को भी खत्म हैं। साथ ही ये भी मांगते हैं कि उनके घर से बुराई का खात्मा हो जाए।

Related Articles

Back to top button