छात्राओं की रचनात्मक कार्यों में बढ़े सहभागिता: सुधा वर्मा

महात्मा गांधी सप्ताह के पांचवें दिन रंगोली और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

जमील उर रहमान गर्ल्स कालेज और पायनियर मांटेसरी स्कूल रहे अव्वल

बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को महात्मा गांधी सप्ताह के पांचवें दिन गांधी भवन परिसर में रंगोली और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने गांधीजी के सपनों का भारत विषयक पर आधारित रंगोली बनाई और निबंध लिखा। खासतौर पर बच्चों ने भारत के मानचित्र में महात्मा गांधी की तस्वीर बनाकर उसमें सुन्दर रंगो से भरकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. बेनी प्रसाद वर्मा की पुत्रवधू एवं समाजसेविका सुधा वर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ट्रस्ट ने उन्हें सतत सामाजिक सहभागिता के लिए मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्रीमती सुधा वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी जयंती को लेकर बाराबंकी में एक अलग उत्साह देखने को मिलता है। सप्ताह भर आयोजित होने वाले इस आयोजन में बच्चों के साथ-साथ शिक्षक, अभिभावक व समाज के अन्य लोगों में गांधी दर्शन के प्रति जागरूकता पैदा होती है। उन्होंने स्कूलों में छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ अन्य रचनात्मक कार्यों में भी सहभागिता को बढ़ावा देते हुए कहा कि छात्राओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अन्य कार्यों की भी जानकारी मिलनी जरूरी है। ताकि वह अपना भविष्य सुधार सकें।

उन्होंने रंगोली बना रहे बच्चों से कहा कि रंगोली का उत्सव से गहरा रिश्ता होता है। रंगोली घर की खुशी, सकारात्मकता, और जीवंतता का प्रतीक होती है। यह आम तौर पर त्योहार, पूजा, उत्सव, विवाह जैसे शुभ अवसरों पर बनाई जाती है। यही रंगोली आज गांधी सप्ताह के पर्व को उत्सव में परिवर्तित कर रही है। रंगोली बनाने में आयूषी, विभा, अनुष्का, प्रज्ञा, सौम्या, निखिल, खुशबू, लक्ष्मी, भावना, तान्या, अर्पिता, दिशा, निदा सहित अन्य छात्र व छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। रंगोली जूनियर प्रतियोगिता में पायनियर मांटेसरी स्कूल को पहला स्थान, राजकीय बालिका इंटर कालेज को दूसरा स्थान और अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इं. कॉलेज को तीसरा स्थान मिला। वहीं रंगोली सीनियर प्रतियोगिता में जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इ. कॉलेज को पहला स्थान, राजकीय इंटर कालेज को दूसरा स्थान और पायनियर मांटेसरी स्कूल को तीसरा स्थान मिला। सभी रंगोली संयुक्त रूप से स्कूलों का ग्रुप बनाकर बनाई गई। निर्णायक की भूमिका समाजसेविका सरिता शर्मा ने निभाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिला सशक्तिकरण पर वैश्विक स्तर पर चिंतन होना चाहिए। बेटियां किसी से कम नहीं हैं, वह खुद को साबित भी कर रही हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से संयोजक राजनाथ शर्मा, सीमा सिंह, पुनीता सिंह, नीलम वर्मा, प्रियांशी श्रीवास्तव, दीपा तिवारी, आद्या शर्मा, विनय कुमार सिंह, शिवशंकर शुक्ला, हुमायूं नईम खान, पाटेश्वरी प्रसाद, नीरज दूबे, विजयपाल गौतम, साकेत संत मौर्य आदि कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button