नवरात्र पर पंडालों में आदिशक्ति की प्रतिमाएं हुईं स्थापित

जय माता दी के जयघोष से गूंज उठा क्षेत्र

त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। शारदीय नवरात्र पर क्षेत्र में स्थापित पंडालों में जगत जननी मां दुर्गा के पूजन स्तवन से सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा है।
विदित हो लोनीकटरा थाना क्षेत्र में कुल छब्बीस स्थानों पर देवी प्रतिमाओं के पंडाल सजाए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस वर्ष ककरी सहित दो स्थानों पर विभिन्न कारणों से प्रतिमा स्थापित नहीं हो रही हैं। तिलोकपुर में नव दुर्गा पूजा युवा समिति द्वारा बड़ी मातन मंदिर स्थल पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पंडाल सजाया गया। समिति अध्यक्ष सुनील वाजपेयी शिवम् ने बताया कि इस बार पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह ने मां दुर्गा सहित गणेश जी व माता लक्ष्मी की स्थापित प्रतिमाओं की नेत्र पट्टिका पूजन अर्चन कर अनावरित की।इस मौके पर आचार्य कमलेश शुक्ला,श्यामू बाजपेयी,चमन बाजपेयी,राजन शुक्ला,बब्बू सैनी,अरविन्द सैनी, रामसजीवन साहू,रामकेवल,शिवराम कश्यप, निखिल,योगेश त्रिवेदी, नरोत्तम बाजपेयी,श्यामेन्द्र मिश्र सहित समिति के पदाधिकारी व क्षेत्रीय श्रद्धालु आरती में सम्मिलित हुए।
इसी तरह पखरपुर में आदित्य नारायण शुक्ला, त्रिवेदीगंज में अतुल रावत गौरी में पूर्व प्रधान नीरज सिंह व अलमापुर में फूलचंद्र मौर्य की देखरेख में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।

Related Articles

Back to top button