भीरानाथ मंदिर का होगा सौन्दर्यीकरण…

ऐलिया-सीतापुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विशेष सहयेाग से सीतापुर की महोली विधानसभा में पड़ने वाले ब्लाक ऐलिया की ग्रामसभा रोजहा में बाबा भीरानाथ मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य हेतु पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा 150 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई। जिसके भूमि पूजन का शुभारम्भ कार्यक्रम कल सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेन्द्र प्रताप सिंह राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शाासन, विशिष्ठ अतिथि शैलेश कुमार सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश, अचिन मेहरोत्रा पूर्व जिलाध्यक्ष, इंदू सिंह चैहान जिला उपाध्यक्ष भाजपा, पंकज सिंह एडीटर इन चीफ , प्रभात कश्यप भाजपा नेता लखनऊ, धीरेन्द्र सिंह चैहान चेयरमैन गन्ना समिति महेाली, अमरेन्द्र सिंह चैहान पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ऐलिया, चन्द्रभाल गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन सीतापुर कार्यक्रम के संयोजक पुत्तू सिंह रोजह, कार्यक्रम सह संयोजक पंकज सिंह, तथा मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश बाबा, अनुराग आदि लोगो की उपस्थित में भक्तों के बीच कार्यक्रम सम्पन्न किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button