इंस्पेक्टर ने तिरंगा को दी सलामी, स्वाधीनता संग्राम में बापू योगदान किया बखान

कोठी। स्थानीय थाना परिसर पर इंस्पेक्टर कोठी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में परम पिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर बुधवार सुबह झंडारोहण कर तिरंगा को सलामी दी गई। फिर महापुरूषों चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तदोपरांत इंस्पेक्टर ने बापू के भारत की स्वतंत्रता व स्वाधीनता संग्राम में दिए गए योगदान के बारे में बखान किया। उन्होंने बताया कि बापू ने अहिंसा का मार्ग अपनाया। लोगों को प्रशस्त किया। फिर अंग्रेजों को भारत से भगा दिया। इतिहास के पन्नों में उल्लेखित उनके मार्गदर्शन पर आज भी चलकर सफलता हासिल की जा सकती है अंत में पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों का संकल्प दिलाया। इस मौके पर एसएसआई शिव सागर तिवारी व छुट्ठू चौधरी, दरोगा शिवअंजोर मिश्र, सरफराज अहमद, राजेंद्र प्रसाद समेत हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह, सिपाही राजेश्वर विवेक आदि मौजूद थे। उधर, बीईओ कार्यालय पर बीईओ सिद्धौर प्रमोद कुमार उपाध्याय व ब्लाक कार्यालय पर बीडीओ पूजा सिंह ने झंडारोहण कर महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

Related Articles

Back to top button