नगरिया खुर्द कला की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त स्थापित कर रही हैं नए आयाम

पुरनपुर। विकासखंड की ग्राम पंचायत नगरीय खुर्द कला के युवा शिक्षित ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार लगातार अपनी ग्राम पंचायत को विकास की ओर अग्रसर करने में लगे हुए जिसके तहत उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रोजगार प्रशिक्षण दिला कर प्रमाण पत्र वितरण किए हैं। ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार ने कहा है कि किस प्रकार महिला उद्यमियों के लिए वित्तीय साक्षरता में क्रांति ला सकता है।व्यवसाय की दुनिया में सशक्त महिलाओं के लिए प्रशिक्षण अति आवश्यक है। प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपनी सामाजिक हिस्सेदारी को समझेगी 10 दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण पत्र पाकर व्यवसाय जगत में अभिनव का रास्ता बना रही हैं। उनकी सफलता अक्सर वित्तीय साक्षरता में महारत हासिल करने पर निर्भर करती है।जो व्यवसाय को दीर्घायु और विकास की नई आधारशिला रख सकती है। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार, प्रशिक्षण अध्यापक सहित ग्राम पंचायत की दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button