कन्नौज: किसान का मकान का छत ढहा, दो बच्चों की मौत

कन्नौज। इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार की सुबह करीब तीन बजे किसान पुत्तूलाल के मकान की छत भरभराकर ढह गई। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई है, जब​कि एक गंभीर रूप से घायल हाे गया।

ग्रामीणों ने बताया कि घर की छत पर पुत्तूलाल, फागुनी देवी सहित रामदास, 9 वर्षीय बेटा विवेक, 11 वर्षीय सरिता और 12 वर्षीय दिव्यांग अंजली सो रहे थे। सभी छत ढहने से सोते हुए साथ ही नीचे गिरे और मलबे में दब गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने मलबा हटा दबे हुये लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। करीब एक घंटे की मशक्क्त के बाद सभी दबे हुए लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सरिता और विवेक को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम तिर्वा अशोक कुमार, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष पारुल चौधरी और लेखपाल मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि रामदास के 2 बच्चों की मृत्यु हो गई है, जबकि अन्य की हालत सामान्य है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button