किसान को खेत में महिला का मिला शव

निष्पक्ष/ प्रतिदिन /बीकेटी/लखनऊ*

इटौंजा थाना क्षेत्र में कर्वी की फसल के बीच एक महिला का शव मिला है। उसके कपड़े मेड़ पर पड़े थे। शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव में कीड़े पड़ चुके हैं। महिला की उम्र 35 साल बताई जा रही है।

चारा काटते समय मिला शव

शुक्रवार सुबह खेत मालिक पालू नाई जानवरों के लिए चारा काटने गया। उसे मेड़ पर कुछ कपड़े दिखे। खेत में घुसा तो महिला का शव पड़ा मिला। मौके से पुलिस को फोन किया। गांव वालों को भी बताया। पुलिस के पहुंचते-पहुंचते घटनास्थल पर भीड़ लग गई।दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है ‌ मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत का एरिया सील कर दिया है। घटना स्थल पर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की शिनाख्त की जा रही है। घटना अकडरिया खुर्द गांव की है। क्षेत्रीय लोग महिला के साथ दुष्कर्म होने के बाद हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस शिनाख्त करवाने का भी प्रयास कर रही है ।

Related Articles

Back to top button