एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए के हमले में एक किसान व एक बालिका गंभीर रूप से हुई घायल

मिहींपुरवा बहराइच- कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में तेंदुए के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। गुरुवार शाम लगभग 6:00 बजे धर्मापुर रेंज के ग्राम हरखापुर निवासी किसान मधुसूदन उम्र 40 वर्ष खेत में सब्जी तोड़ रहे थे। तभी अचानक खेत से निकल कर आए तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, वहीं दूसरी घटना कतरनिया घाट वन प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत अयोध्या गांव निवासिनी साहिबा बानो पुत्री वसीम खान उम्र लगभग 13 वर्ष रात्रि लगभग 12:00 बजे घर के अंदर सो रही थी।तभी घर की दीवार फांद कर घर में घुसकर तेंदुए ने हमला कर दिया , तेंदुए के हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई परिजनो के चिल्लाने व हांका लगाने पर तेंदुआ घायल बालिका को छोड़ भाग गया। सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने घायल बालिका को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल बालिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तदोपरांत हालत में सुधार न होने के कारण बालिका को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रिफर किया गया है। वन कर्मियों द्वारा लोगों को सतर्क व जागरूक रहने के लिए कहा गया है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button