बूथ जीता तो चुनाव जीतना तय : राजा मयंकेश्वर शरण सिंह

तिलोई अमेठी प्रदेस के राज्यमंत्री ने राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा के सदस्यता महाभियान में सैकड़ों लोगों को पार्टी से जोड़ा। और उन्होंने आये हुए लोगो से कहा की बूथ जीता तो चुनाव जितना तय

तिलोई विधानसभा के सेमरौता स्तिथ राजभवन सेमरौता में बूथ संख्या 130,131,132,133,134,श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सांसदी कार्य एव चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने भाजपा के सदस्यता महाभियान के तहत सैकड़ों लोगों को पार्टी से जोड़ा।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा देश, प्रदेश और बूथ स्तर पर तय किए गए लक्ष्य को कर्मठ कार्यकर्ता आसानी से प्राप्त करेंगे। कहा कि पीएम के अनुसार चुनाव का कुरुक्षेत्र बूथ होता है। अगर बूथ जीता तो चुनाव जीतना सुनिश्चित है।

श्री सिंह ने कहा कि बूथ मजबूत होने पर चुनाव का परिणाम पक्ष में होता है। भाजपा ने इस बुनियादी सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए खुद को सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित किया है। पीएम मोदी एव योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को पिछले दस वर्षों से जमीन पर उतारने का कार्य किया जा रहा है, जिससे हम सभी को नए भारत की झलक मिल रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दृष्टिकोण की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि 70 साल पहले उनके द्वारा दिए गए विचार आज भी भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण हैं।

इस अवसर पर राजा राजा विनय कुमार सिंह कुवाँर अवन्निद्र प्रताप सिंह ब्लॉक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह दिनेश जायसवाल राजाराम अवस्थी विकास सोनी राहुल गुप्ता शिवेंद्र मिश्रा हिमांशु अवस्थी बृजेश सिंह मनीष शर्मा मुकेश प्रजापति शिवा तिवारी अमित जायसवाल सतीश सोनी सागर शॉर्मा प्रदीप जायसवाल आदि सैकडो लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button