पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108वीं जयंती मनाई गई

खैराबाद सीतापुर: जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शहर से लेकर गांवों तक मनाई।खैराबाद में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता व सहयोगियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गए। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है।उनकी दृष्टि व विजन के कारण गांव, गरीब, किसान व महिलाएं राजनीतिक दलों के एजेंडे के हिस्से बने। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने 60-70 वर्ष पहले विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को जो जीवनदृष्टि दी, उनका चिंतन-मनन आज भी न केवल भारतीय लोकतंत्र, बल्कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में देखने को मिलता है। अभिषेक गुप्ता ने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से भाजपा ने पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान का प्रारंभ कर दिया है। इस अवसर पर विष्णु गौतम,संजीव शुक्ल,अरविंद सिंह,अंकित गुप्ता,नदीम,राहुल,धीरज,शैलेन्द्र,हरिओम,राकेश मौर्य,अमित उमेश जायसवालतिवारी,संदीप गुप्ता,संदीप मिश्र,विवेक,आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button