मोतीपुर की महिला पुलिस टीम ने नगर भ्रमणकर छात्राओं को किया जागरूक

मिहींपुरवा बहराइच- मोतीपुर थाना क्षेत्र के महिला पुलिस बीट टीम द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। मोतीपुर थाना की महिला पुलिस भी टीम ने नगर में भ्रमण कर छात्राओं को संवाद स्थापित कर अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने तथा महिला संबंधित अपराधों के रोकथाम ,शक्ति मोबाइल का गठन एवं महिला अपराध से जुड़ी शिकायत के लिए मोबाइल नंबर की जानकारी दी गई। वहीं महिला पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क महिला साइबर क्राईम सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी परामर्श केंद्र संबंधित समस्त जानकारी दी गई। इस दौरान प्रभारी दरोगा हेमंत सिंह,महिला कांस्टेबल शिखा दीक्षित, नीलम कनौजिया, प्रतिमा यादव मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button