महिला वॉशरूम में जीपीओ कर्मचारी का वीडियो बनाने की कोशिश, एक व्यक्ति गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता के जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) से एक 34 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसने वॉशरूम में महिला कर्मचारी का वीडियो बनाने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार‌ सुबह दी।

आरोपित अल्टाडांगा का निवासी है और जीपीओ में ही अस्थायी कर्मचारी है।

पुलिस ने बुधवार सुबह बताया, “यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:50 बजे हुई जब शिकायतकर्ता जीपीओ कार्यालय के महिला वॉशरूम में थी। आरोपित दरवाजे के स्लिट के जरिए अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था। अन्य कर्मचारियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।”

इस मामले में हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ हो रही है।

Related Articles

Back to top button