समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिली सपा नेत्री दिव्या गंगवार

सपा मुखिया ने पीडीए माह में चलाए गए कार्यक्रम की सफलता को लेकर सपा नेत्री को दी बधाई

शिक्षक दिवस पर 251 शिक्षको के सम्मान में आयोजित किए गए कार्यक्रम की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी बधाई बढ़ाया हौसला

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव दिव्या गंगवार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव 2027 को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मार्गदर्शन करते हुए कहा हमें ज्यादा दिखावा नहीं करना है। गांव-गांव जाकर हर एक मतदाता से मिलना है। उसको समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है। लोगों का विश्वास जीतना है।लोगों को बताना है। कि हम समाजवादी पार्टी किसी प्रकार के दिखावे पर भरोसा नहीं करते हैं। हर पीड़ित की हर संभव मदद करनी होगी। लोगों के बीच एक मैसेज देना है। कि समाजवादी पार्टी उनकी परवाह करती है। और उनके साथ हर सुख दुख में खड़ी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया है।सदस्यता अभियान में तेजी लाने की बात कही है।युवाओं महिलाओं और दलितों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया है।उन्होंने बताया की विधान सभा चुनाव 2027 में हम पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेंगे। समाजवादी पार्टी के सरकार में कराए गए विकास कार्यों को गांव की अंतिम झोपड़ी तक पहुंचाने का कार्य समाजवादी पार्टी महिला सभा के राष्ट्रीय महासचिव दिव्या गंगवार लगातार बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में करती आ रही हैं। समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर हजारों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया है। लगातार बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव में भ्रमण कर समाजवादी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ने का कार्य अपनी टीम के साथ करती आ रही है।

Related Articles

Back to top button