एन सी पी महासचिव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

बाढ़ राहत शिविरों में जाकर बाढ़ क्षेत्रवासियों को राहत सामग्री वितरित किया।

सीतापुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव व लखनऊ मण्डल प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह सीतापुर जनपद के तहसील लहरपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। व बाढ़ राहत शिविरों में जाकर बाढ़ क्षेत्रवासियों को राहत सामग्री वितरित किया।
बताते चले कि जनपद सीतापुर की लहरपुर तहसील क्षेत्र की कई ग्राम पंचायत समय बाढ़ से ग्रसित है क्षेत्र वासियो रहने खाने आदि की काफी समस्या है जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभवित क्षेत्र में हर मुमकिन कोशिस की जा रही है जिससे लोगो को राहत मिल सके उक्त क्रम में एन सी पी प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार सिंह द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत बसन्तापुर, सुन्सररी कोल्हापुर, आदि के बाढ़ प्रभवित क्षेत्र की ग्राम पंचायतो मे दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविरों में जाकर बाढ़ से पीड़ित क्षेत्र वासियों का हाल जाना व राहत सामग्री वितरित किया,साथ ही शासन द्वारा भेजी जा रही बाढ़ राहत के विषय में जानकारी ली , बाढ़ पीड़ितों ने महासचिव को समस्या कई समस्याएं बताई उक्त अवसर पर एन सी पी के सदस्य वकील अहमद ,ललित सिंह जिलाध्यक्ष , नसीम अहमद सुरेन्द्र कुमार अमित सिंह मेराज रोविल संतोष कुमार आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button