नगर आयुक्त ने कर्मचारी संगठनों के साथ लंबित मांगों के दृष्टिगत आहूत की विशेष बैठक

दीवाली से पूर्व तक समस्याओं के समाधान हेतु जिम्मेदार अफसरों को किया गया निर्देशित

किसी भी समय प्रत्यक्ष रूप से मिल कर अपनी समस्याओं को सामने रख सकते हैं कर्मचारी: नगर आयुक्त

लखनऊ। नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी द्वारा समय समय पर नगर निगम में तैनात समस्त कर्मचारियों के हितार्थ, सुविधाएं प्रदान करने एवं उनकी समस्याओं को त्वरित रूप से निस्तारण करने के उद्देश्य से कर्मचारी संगठनों के साथ नियमित रूप से बैठकें करते हैं।जिस क्रम में आज दिनांक 20.09.2024 को कुछ दिन पूर्व कर्मचारी संगठनों के अनुरोध पर एक विशेष बैठक आहूत कर उनकी लंबित समस्याओं को सुना और निस्तारण योग्य समस्याओं का समाधान किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

नगर आयुक्त महोदय ने कहा कि सभी कर्मचारियों के नेतृत्व कर्ता दिए अपने संगठन के कर्मचारियों की समस्याओं का एजेंडा निर्धारित कर मुझसे मिले और सूचित करवाएं।साथ ही प्रत्येक कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से भी मुझ से मिल सकता है, जिससे कार्यवाही अमल में लायी जा सके।साथ ही दीवाली से पूर्व समस्त कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जिम्मेदारों को आदेशित किया गया है।इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त महोदय द्वारा ये सुनिश्चित किया गया है, कि किसी भी कर्मचारी के उपर निलंबन की कार्यवाही करने से पूर्व संगठन के पदाधिकारियों को सूचित कर उनको कमेटी में शामिल करने के उपरांत ही निलंबन की कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा।

बैठक में कर्मचारियों द्वारा निम्नवत समस्याओं व मांगों को नगर आयुक्त महोदय के समक्ष रखा गया:-

1.रिक्त पदों पर चतुर्थ श्रेणी संवर्ग से द्वितीय श्रेणी लिपिक, प्रधान माली, मुख्य अध्यापिका एवं सचिव पदों पर पदोंन्नति किया जाना।

2.कार्यरत कर्मचारियो का वर्ष 2012 से 2018 तक समय-समय पर जारी शासनादेश के अनुसार महगाई भत्ते का देयक तैयार कराकर भुगतान कराया जाना। कर्मचारियों की देय वित्तीय स्त्रोन्नयन (ए०सी०पी०) एरियर के बिल कम्प्यूटर द्वारा तैयार कराया जाना। एन०पी०एस के अन्तर्गत कार्यरत कर्मचारियों को समय-समय पर जारी महगाई भत्ते तथा बोनस की धनराशि को एन०एस०सी० द्वारा अथवा पी०एफ० खाते में भुगतान किया जाना।

  1. कर्मचारी कल्याण कोष का लाभ पात्र आश्रितो को दिलाया जाना तथा कर्मचारी कल्याण कोष संचालन समिति का गठन किया जाना।
  2. कर्मचारियो की गुम हुई व्यक्तिगत पत्रावली / सेवा पुस्तिका की डुप्लीकेट (प्रतिरूप) प्रति बनवाकर समस्त लाभ प्रदान कराया जाना।
  3. दिनांक 01 अप्रेल, 2005 से दिसम्बर, 2021 तक नियमित कर्मियों (एन०पी०एस० से अच्छादित कर्मचारियों) के वेतन से काटी गयी कर्मचारी अंश के अतिरिक्त न्योक्ता द्वारा दी जाने वाली धनराशि को एन०पी०एस० के खाते में भेजा जाना अथवा उनके यूको बैंक शाखा हज़रतगंज / इण्यिन बैंक शाखा हजरतगंज के भविष्य निधि खातों में उपलब्ध धनराशि का भुगतान ब्याज सहित कराया जाना।
  4. नगर निगम कर्मचारियों से विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागो का कार्य नहीं कराया जाना तथा अवकाश के दिनो में कार्य कराये जाने के उपरान्त प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाना।
  5. मुख्यालय सहित नगर निगम लखनऊ के सभी जोनो/विभागों में आवश्यकतानुसार पदो का निर्धारण कर तैनाती किया जाना।

8.फील्ड में विभागीय कार्य सम्मादित करने में लगे अतिक्रमण, अवारा पशुओं को पकड़ने, गृहकर वसूली आदी के कर्मचारियों की सुरक्षा प्रदान कराया जाना तथा अप्रिय घटना होने सम्बन्धित विभागाध्यक्ष द्वारा प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज कराकर नगर निगम के नामित विद्धान अधिवक्ता द्वारा पैरवी कराया जाना। Do Legal

  1. समय-समय पर कर्मचारियो के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन कप्रया जाना एवं खेल-कूद आयोजन की व्यवस्था लागू किया जाना।
  2. कर्मचारियों के व्यक्तिगत पत्रावलियों का सम्परीक्षण (आडिट) कर्मचारियों के सेवाकाल में ही कराया जाना तथा कर्मचारियों की व्यक्तिगत पत्रावलियों में सम्मान/प्रशस्ति-पत्र / स्थानान्तरण आदि आदेशों की प्रतियों संलग्न कराया जाना एवं जिस विभाग में कर्मचारी कार्यरत है उसी विभाग से वेतन आहरित किया जाना।
  3. नगर निगम लखनऊ के कर्मचारियों के बौद्धिक / कार्य कुशलता संवर्धन के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था किया जाना, जिससें अधिष्ठान/लेखा/ पेंशन / कर-करेत्तर आदि सम्बन्धी कार्य को सुगमता से किया जा सके।
  4. बिना साक्ष्य/बिना कारण बताओं नोटिस, नियम विरूद्ध निलम्बित् किये गये कर्मचारियों का निलम्बन वापस लिया जाना।
  5. विक्रय विलेख, दान विलेख एवं पारिवारिक उत्तराधिकार के आधार पर ऑनलाईन नामान्तरण / दाखिल-खारिज आवेदन में नामान्तरण शुल्क की सम्पूर्ण धनराशि का विवरण अंकित किया जाना। नगर निगम के सेवानिवृत्त / आश्रित/कार्यरत कर्मचारियों को नामान्तरण शुल्क तथा गृहकर, जलकर एवं सीवर कर से मुक्त किया जाना। शासन नहीं
  6. नगर निगम लखनऊ में कार्यदायी संस्था के माध्यम से योजित विभागों में तैनात शिक्षक / शिक्षिकाएं, कम्प्यूटर आपरेटरों को समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक दिये जाने की नीति निर्धारित किया जाना।
  7. नगर निगम लखनऊ के विभिन्न संवर्गो के लगभग 25 साल से अधिक समय से कार्यरत धारा 108 तथा वर्ष 2001 से पूर्व कार्यरत संविदा/तदर्थ कर्मचारियों का विनियमितिकरण किया जाना। शासन

16.नगर निगम मुख्यालय सहित समस्त जोन कार्यालयों के क्षतिग्रस्त विभागो की मरम्मत, कर्मचारियों को विभागीय कार्य सम्पादित करने हेतु कुर्सी, मेज, स्टेशनरी, शुद्ध पेयजल, शौचालयों, पंखे आदि की आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया जाना।

  1. नगर निगम लखनऊ के सीमा विस्तार के उपरान्त 88 गाँव की सरकारी/ नजूल भूमि को चिन्हित कर लेखा-जोखा कम्प्यूटर में फीड कराये जाने उपरान्त अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाना तथा नगर निगम की भूमि पर प्रस्तावित “अतरौली कर्मचारी आवास योजना” लागू कराया जाना। 1200 Awuar. Load
  2. नगर निगम लखनऊ के अधीन रेण्ट विभाग के आवासो पर बाहरी व्यक्तियों के अवैध कब्जे हटवाकर पात्र कर्मचारियों को आवंटित किया जाना।
  3. सेवारत/सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राज्य सरकार के कार्मिक विभाग एवं वित्त विभाग द्वारा जारी सेवा सम्बन्धी लाभों के शासनादेशों को नगर निगम लखनऊ में प्रभावी किया जाना।
  4. लम्बित मृतक आश्रितो की नियुक्तियों यथाशीघ्र कराया जाना।
  5. चिकित्सा प्रतिपूर्ति/अग्रिम चिकित्सा के भुगतान की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाना।

नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार बैठक में मौजूद समस्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को सामने रखा।जिसको लेकर दीवाली से पूर्व तक नियमानुसार समाधान योग्य मांगों को पूरा किये जाने का दावा कर नगर आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button