नवयुवक दुर्गा पूजा समिति आदिम जनजाति और जीव-जंतुओं की कलाकृतियों की बना रही पंडाल

रांची। लोअर चुटिया स्थित नवयुवक दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष पंडाल के रूप में आदिम जनजाति और जीव-जंतुओं की कलाकृतियां को बना रही है। पंडाल की ऊंचाई 50 फीट, चौड़ाई 60 फीट और लंबाई 100 फीट है। समिति के मुख्य संरक्षक राजकुमार महतो ने बताया कि पंडाल के निर्माण में गिरिडीह और बंगाल के कारीगर 20 कारीगर 20 दिन से दिन-रात

लगे हैं। इस वर्ष माता की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। मूर्ति 12 ऊंची और 18 फीट चौड़ी है, जो बंगाल के कारीगर ही तैयार कर रहे हैं। मां दुर्गा महिषासुर का वध करतीं नजर आएंगी। लोकल विद्युत साज-सज्जा एवं साउंड भी आकर्षक होगा।

समिति के अध्यक्ष मिथिलेश गोप ने शुक्रवार को बताया कि पूजा आयोजन का कुल खर्च लगभग 15 लाख रुपए अनुमानित है। सप्तमी से दशमी तक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्रसाद में हलुआ, खीर, खिच्चड़ी व फल होंगे।

उन्होंने बताया कि पूजा परिसर में मिनी मेला भी लगाया जा रहा है। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस, नाव झूला, स्कॉर्पियो – मारुति और जंपिंग झूले आदि होंगे। साथ ही खाने-पीने के कई स्टॉल होंगे, जिनमें एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। पंडाल परिसर में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। समिति की तरफ से कई वॉलेंटियर तैनात रहेंगे। महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार होगा।

Related Articles

Back to top button