1 अक्टूबर से गांधीमय रहेगा बाराबंकी, साप्ताह भर होंगे विविध आयोजन

पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप बनाए गए महात्मा गांधी सप्ताह कार्यक्रम के संरक्षक

बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर सन् 1978 से निरंतर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की तैयारी बैठक गांधी भवन में की आयोजित गई। बैठक में गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द कुमार सिंह गोप को गांधी जयन्ती समारोह का संरक्षक मनोनीत किया। मंगलवार को गांधी भवन में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गांधी जयन्ती समारोह के संरक्षक अरविन्द कुमार सिंह गोप की अध्यक्षता में तैयारी बैठक को अन्तिम रूप दिया गया। इस दौरान बैठक की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष मो. उमैर किदवई ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महात्मा गांधी की जयन्ती का साप्ताहिक आयोजन पूरी भव्यता और सादगी के साथ मनाया जाएगा। जिसकी शुरूआत आगामी 01 अक्टूबर से होगी और समापन 07 अक्टूबर को होगा। सप्ताह भर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों के समस्त आयोजन गांधी भवन में संचालित होंगे।

बैठक में मौजूद ट्रस्ट के संस्थापक गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी सप्ताह का उद्घाटन दिवस 01 अक्टूबर को किया जाएगा। 02 अक्टूबर को सुबह 8 बजे प्रभात फेरी, रामधुन व भजन, पूर्व आईपीएस राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा ‘चरखा’ कार्यक्रम, ध्वजारोहण एवं गांधी दर्शन पर व्याख्यानमाला आयोजित होगी। वहीं 02 अक्टूबर को सायंकाल 5 बजे से सामाजिक सहभागिता सम्मान, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा तथा समरसता सहभोज का आयोजन होगा। 03 अक्टूबर को धनोखर चौराहा से गांधी भवन तक गांधी सदभावना यात्रा और सायंकाल 4 बजे गांधी भवन में खेल प्रेमियों और ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मान समारोह होगा। 04 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे हॉकी टर्नामेंट का उद्घाटन और प्रातः 10 बजे से गांधी भवन में जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गांधी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। 05 अक्टूबर को निबंध और रंगोली प्रतियोगिता कराई जाएगी। 06 अक्टूबर को भाषण प्रतियोगिता और हॉकी मैच का समापन होगा। 07 अक्टूबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित प्रतिभागियों को पारितोष वितरण और अमृत महात्मा गांधी सप्ताह का समापन किया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सरवर अली, मो उमैर किदवई, नवीन तिवारी, अशोक शुक्ला, मृत्युंजय शर्मा, मो. अहमद शहंशाह, विनय कुमार सिंह, साकेत मौर्या, वामिक वारसी, अजीज अहमद ‘अज्जू‘, विजय कुमार सिंह मुन्ना, अताउर्रहमान ‘सज्जन’, तौकीर कर्रार, वासिक वारसी, हुमायूं नईम खान, अनवर महबूब किदवाई, पाटेश्वरी प्रसाद, धनंजय शर्मा, राजेश यादव, उमानाथ यादव, नीरज दूबे, अश्वनी शर्मा, अशोक जायसवाल, विजयपाल गौतम, मो फैसल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button