इतिहास के पन्नों में 16 सितंबरः विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा

भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान उत्प्रेरक झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ का जन्म 16 सितंबर 1893 को कानपुर के नरवल कस्बे में हुआ। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार व समाजसेवी श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ ने वर्ष 1924 में झंडागान की रचना की और 1925 में कानपुर में कांग्रेस के सम्मेलन में पहली बार झंडारोहण के समय इस गीत को सामूहिक रूप से गाया गया- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा/ झंडा उंचा रहे हमारा/ सदा शक्ति बरसाने वाला/ वीरों को हर्षाने वाला/ शांति सुधा सरसाने वाला/ मातृभूमि का तन मन सारा/ झंडा उंचा रहे हमारा।

शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी और साहित्यकार प्रताप नारायण मिश्र के सान्निध्य में पार्षद जी ने अध्यापन, पुस्तकालयाध्यक्ष और पत्रकारिता के कई जनसेवा कार्य किए। 1916 से 1947 तक पूर्णत: समर्पित कर्मठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। 1920 में वे फतेहपुर जिला काँग्रेस के अध्यक्ष बने और ‘नमक आंदोलन’ तथा ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का जिले में संचालन किया। असहयोग आंदोलन में भाग लेने के कारण पार्षदजी को 21 अगस्त 1921 को गिरफ़्तार किया गया। जिला कलेक्टर ने उन्हें दुर्दांत क्रांतिकारी घोषित करके केंद्रीय कारागार आगरा भेज दिया गया। 1930 में नमक आंदोलन के सिलसिले में पुन: गिरफ़्तार हुए और कानपुर जेल में रखे गए। वे स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर आठ बार में कुल छ: वर्षों तक राजनैतिक बंदी रहे। 1973 में उन्हें ‘पद्मश्री’ से अलंकृत किया गया। 10 अगस्त 1977 को इस महान शख्सियत का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1810- निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरू किया।

1821- मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1908- ‘जनरल मोटर्स निगम’ की स्थापना।

1947- टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत।

1975- केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1975- पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।

1978- जनरल जिया उल हक़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।

2003- भूटान ने भारतीय हितों के ख़िलाफ़ अपनी ज़मीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।

2007- वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत।

2008- भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।

2009- दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।

2013- वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।

2014 – इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

जन्म

1880- अल्फ्रेड नॉयस- ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार।

1882 – बलवंत सिंह- स्वतंत्रता सेनानी।

1893 – श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’- झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता।

1901 – एम. एन. कौल – तीसरी लोकसभा में लोकसभा महासचिव थे।

1916- एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी- प्रसिद्ध भारतीय गायिका और अभिनेत्री।

1920- आर्ट सैनसम- अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट।

1931- आर. रामचंद्र राव- क्रिकेट अंपायर।

1942 – रामलक्ष्मण – हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार थे।

1975- पुष्कर सिंह धामी – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं।

1977- सुशील आनंद- भारतीय अभिनेता।

1968 – प्रसून जोशी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।

1981- गीता रानी – भारत की महिला भारोत्तोलक।

निधन

2020- कपिला वात्स्यायन – भारतीय कला की प्रमुख विद्वान।

2020- पी. आर. कृष्ण कुमार – प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेदाचार्य।

2017 – अर्जन सिंह- भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे।

1977 – केसरबाई केरकर- पद्म भूषण से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका थीं।

1965- ए. बी. तारापोरे- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

1944- ज्वाला प्रसाद- प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर तथा वर्ष 1936 में ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ के प्रत्युकुलपति।

1932- रोनाल्ड रॉस- ब्रिटिश चिकित्सक तथा ‘नोबेल पुरस्कार’ विजेता थे।

1681- जहाँआरा- मुगल बादशाह शाहजहाँ की सबसे बड़ी पुत्री।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

ओज़ोन परत रक्षण दिवस

कार्मिक शिक्षा दिवस

Related Articles

Back to top button