ग्राम विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के 10वीं बार जिला अध्यक्ष बने संजय कुमार तोमर

पीलीभीत। ग्राम विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन व चुनाव विकास भवन के गोमती सभागार में प्रांतीय महामंत्री हृदय राम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संगठन के कोषाध्यक्ष अमन राठौर ने संघ के कोष की स्थिति पटल पर रखी गई। जिस पर सर्व संपत्ति से सहमति व्यक्त की गई। संघ के अध्यक्ष द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए।नवीन चुनाव हेतु सदन में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से हसमुद्दीन खान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पीलीभीत को चुनाव अधिकारी तथा सुधीर कुमार जिला अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ पीलीभीत को शहर चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।जिसमे जिला अध्यक्ष संजय कुमार तोमर, जिला मंत्री रामेश्वर दयाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अनूप सक्सेना इसके साथ कार्यकारिणी में अनूप मिश्रा संगठन मंत्री, मीना शर्मा सांस्कृतिक मंत्री, अमन कुमार राठौर कोषाध्यक्ष, अजीत कुमार सक्सेना, सुनील कुमार संयुक्त मंत्री, कुलदीप सक्सेना, अफराज बेग, देवेंद्र मिश्रा अंजू यादव चुने गए मुख्य अतिथि के तौर पर प्रांतीय संरक्षक सरदार सिंह ग्राम विकास संगठन उत्तर प्रदेश ने जिला अध्यक्ष संजय कुमार तोमर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई हैं।अधिवेशन में उपस्थित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं शाल उड़ाकर जिला अध्यक्ष संजय कुमार तोमर और रामेश्वर लाल महामंत्री द्वारा स्वागत किया गया शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने और अधिवेशन में उपस्थित समस्त साथियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिवेशन को समाप्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button