नीरज सिंह ने युवाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता

भाजयुमो ने चलाया सदस्यता अभियान, जुटे युवा भाजपाई

बाराबंकी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को बंकी नगर के शक्ति केन्द्र खसपरिया के बूथ नंबर 212 पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को बताते हुए विकास योजनाएं गिनाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा की सदस्यता अभियान को और तेज करने पर बल दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नाम पर लोगों ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया था। केंद्र सरकार के कामकाज के तौर तरीके से प्रभावित होकर समाज का एक बड़ा तबका पार्टी से जुड़ना चाहता है। पार्टी से सीधे जोड़ने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के निर्देश पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से अधिक-अधिक युवाओं को जोड़ने जिम्मेदारी युवा मोर्चा की है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में नीरज सिंह ने उपस्थित सैकडो लोगो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। बैठक में एमएलसी अंगद सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, डॉ. विवेक वर्मा, डॉ.अवधेश वर्मा, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा शिवेंद्र विक्रम शाही, राज कुमार सिंह, दिनेश सिंह, विपिन सिंह, मनीष चौहान, सत्या पंडित, सूरज वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button