बंगाल में अगले 24 घंटे के दौरान लगातार बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटे के दौरान लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि कोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आज का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। सुबह 6:30 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान 5.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। कोलकाता में आद्रता का स्तर अधिकतम 98 फीसदी और न्यूनतम 56 फीसदी तक रहा।

उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

हुगली और हावड़ा जिलों में भी अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग तथा कलिम्पोंग के पहाड़ी जिलों में भी मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। हल्की बारिश के साथ तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Related Articles

Back to top button