श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक बनाये गए रितुराज सिंह

बाराबंकी। समाजसेवी व अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री लखनऊ के इंद्रा नगर अरविंदो पार्क के पास निवासी रितुराज सिंह को श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से शाही ईदगाह हटाने की मांग करने वाली संघर्ष समिति राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है।

श्री सिंह की नियुक्ति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी व संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अश्विनी कुमार शर्मा ने की है। रितुराज सिंह काफी समय से हिंदुओ के लिए संघर्ष करते चले आ रहे है। रितुराज सिंह ने कहा कि अब मुझे फिलहाल श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से किसी भी तरह संघर्ष करके शाही ईदगाह को वहां से हटवाने के लिए हमेशा ही काम करना है और और इन्हे इतना बड़ा दायित्व मिलने के बाद इन्होने संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा व महामंत्री (संगठन)अश्विनी शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button