संदिग्धवस्था में पानी भरे खेत में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर-बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के कुतुबापुर गांव में सोमवार सुबह पानी भरे खेत में एक महिला की हत्या कर फेंका गया शव बोरे में बंद मिला। मृतका के गले मे रस्सी का फंदा कसा था। शव की पहचान नही हो सकी। ज्ञात हो कुतुबापुर में गांव के दक्षिणी छोर पर कल्याणी नदी निकली है। बाराबंकी वाया सिहाली-सद्दीपुर मार्ग पर गांव के निकट इस नदी पर पुल बना है। नदी का पानी इन दिनों पुल के नीचे कई खेतों में लबालब भरा हुआ है। इन्हीं खेतों के बगल कुतुबापुर निवासी शिवनारायण वर्मा का खेत है। सुबह करीब सात बजे गांव के कुछ युवक नदी में मछली मारने गए थे। उन्होंने इस खेत के बीच पानी मे बंद बोरी पड़ी देखी। बोरी से दुर्गंध आती देख उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। खबर फैलते ही खेत के किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस बोरी पानी से बाहर निकलवाया। बोरी जानवरों के चोकर की थी।जब इसे खोला गया तो गांव वाले दंग रह गए। बोरी में करीब 30 वर्षीय महिला का शव मौजूद था। इसके गले मे रस्सी बंधी थी। सीने पर फफोले पड़े  थे। शरीर पर काला ब्लाउज, साड़ी व लाल पेटीकोट मौजूद था। ग्रामीण दुराचार के बाद महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे थे। माना जा रहा है कि देर रात किसी वाहन से लाकर बोरी में भरा शव पुल से नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया वह स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी करने का अथक प्रयास किया। पर महिला की पहचान नही हो सकी। इस संबंध में इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ज्ञात हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button