लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर कैंप कार्यलय पर ब्रह्मण समाज की बैठक हुई सम्पन्न

पीलीभीत। पुरनपुर में जनपद खीरी के कस्बा मोहम्मदी की घटना से दुःखी हूं, निशब्द हूं। इस घटना को लेकर पुर्व ब्लॉक प्रमुख आशुतोष दीक्षित”राजू के पूरनपुर स्थिति कैंप कार्यलय पर ब्रह्मण समाज के लोगों ने बैठक कर चर्चा कर पीड़ित परिवार की मदद के लिए रणनीति बनाई।इंसानी बर्बरता की पराकाष्ठा है। प्रशासन की नाक के नीचे एक निरीह गरीब और सीधे-सच्चे ब्राह्मण परिवार को कुछ दबंगों ने 16 अगस्त 2024 की शाम को सरे आम पीट पीट कर लहू लुहान कर दिया। जिसमे ईलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। शेष तीन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। इस विभत्स घटना की निंदा जितनी की जाए कम है। मुकदमे में नामजद आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नही कर सकी।

इंसानी मानवता को तार तार करने वाली इस घटना में संलिप्त दोषियों पर कार्यवाही व पीड़ित परिवार की मदद के लिए मंत्रणा की बैठक में प्रमुख रुप से पंडित चैतन्य देव मिश्र,पंडित विशम्बर दयाल मिश्र,विदेश शुक्ला,नीरज दीक्षित,शिवशंकर अग्निहोत्री, संजेश बाजपेई, मलिंद दीक्षित, हरी गोपाल दीक्षित, आशीष दीक्षित, शैलेन्द्र शुक्ला,धन्नजय मिश्र, हिमांशु पाण्डे, अवनीश शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, ज्ञानेंद्र पाण्डे, मिथुन पाण्डे, मोनू दीक्षित, संजय पाण्डे, कीरत राम दीक्षित, विपिन मिश्रा, प्रशान्त मिश्र, रोहिताश पाण्डे, नरेश मिश्र, सुनील दीक्षित, रुद्र मिश्र, विमलेश शुक्ला, दीपू शुक्ला, सुभनीत मिश्र, सुधीर पाण्डे, ललित अवस्थी, नीरज दीक्षित, श्याम सुंदर दीक्षित, राघवेन्द्र नाथ शुक्ला, मोनू दीक्षित आदि सैकड़ों लोगों ने बैठक में हिस्सा लिया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button