महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप

गोरखपुर। तिवारीपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोप की जांच कर रही है। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुर उस पर गलत निगाह रखता है।

पति के बाहर होने की वजह से वह अकेले ही घर पर रहती है। इसकी वजह से ससुर उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता है। कई दिनों से कमरे में घुसकर अश्लील हरकत कर रहा है। इसका वीडियो बनाने के साथ ही उसने डांटकर भगाया, लेकिन वह सुधर नहीं रहा है।

Related Articles

Back to top button