सैंठा प्रधान संतोष सिंह ने राजीव संदेश साइकिल दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमेठी। जिले के सैंठा गांव में आयोजित राजीव संदेश साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि सैंठा के प्रधान संतोष सिंह रहे, जिन्होंने प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन अनिल सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने इसे युवा शक्ति को प्रेरित करने और खेलों के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर प्रधान संतोष सिंह ने कहा, “युवाओं के लिए ऐसे आयोजनों की बहुत आवश्यकता है। यह न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है, बल्कि खेलों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है। मैं अनिल सिंह और उनकी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूं।”

प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए और आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और खेल भावना के लिए सराहना की।

Related Articles

Back to top button