राज्यपाल आनंदीबेन ने की आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की कामना

उप्र के राजभवन में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से राजभवन में सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पेटल के अलावा राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर अनुष्ठान संपन्न कराया।

देवाधिदेव महादेव को बेल पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा,अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित कर गो दुग्ध और जल से रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के बाद राज्यपाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं से मिलकर उनके आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, विशेष सचिव राज्यपाल श्रीप्रकाश गुप्ता,विशेष कार्याधिकारी शिक्षा डॉ. पंकज एल जानी सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी एवं अध्यासितगणों ने अपने परिजनों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन, हवन व आरती कर रुद्राभिषेक के अनुष्ठान में श्रद्धा व आस्था के साथ प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button