तीन रंग में रंगा हुआ सारे जग से न्यारा है, सुनो तिरंगा हमें हमारा प्राणों से भी प्यारा है

पीलीभीत। जिले में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखिल भारत हिन्दू महासभा के नेतृत्व में भव्य स्वाभिमान तिरंगा यात्रा निकाली गई।अखिल भारत हिन्दू महासभा ने इस तिरंगा यात्रा को भव्य स्वाभिमान यात्रा का नाम दिया। इसी श्रंखला में अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना के नेतृत्व में सभी हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में जिलेवासी शहर के श्री गौरीशंकर मंदिर पर एकत्रित हुए।जहां से इस भव्य स्वाभिमान तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ, यात्रा में सुनगढ़ी एसओ एवं कोतवाल इस पूरी तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

स्वाभिमान तिरंगा यात्रा का शुभारंभ श्री गौरीशंकर मंदिर से होकर आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा,नई तहसील चौराहे से चौक बाजार, सुनहरी मस्जिद, ड्रमंडगंज चौराहा से मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, गैस चौराहा, सुनगढ़ी थाने होते हुए छतरी चौराहा वहां से उर्मिल बारात घर पर पहुंचकर स्वाभिमान तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।संगठन के कोसाद्यक्ष संजीव मिश्रा पूरी यात्रा के दौरान व्यवस्था में लगे रहे ताकि यात्रा में शामिल लोगों में से किसी को भी कोई परेशानी न हो। मंडल उपाध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने यात्रा में शामिल सभी लोगों के बैच लगाकर उनका स्वागत किया।यात्रा में महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। स्वाति मिश्रा के नेतृत्व में सभी ने डीजे पर बज रहे देशभक्ति गानों पर झूमते नाचते हुए पूरी यात्रा में भाग लिया।हिन्दू महासभा के सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, हर हर महादेव आदि नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली। इस तिरंगा यात्रा में शामिल हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं के ऊपर जनपद वासियों ने दुकानों व प्रतिष्ठानों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा जगह-जगह तिरंगा यात्रा में शामिल देश भक्तों का स्वागत सत्कार किया गया।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा सफल साबित हुई। वही युवा के जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा ने इस तिरंगा यात्रा में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। यात्रा में सबसे आगे ढोल उसके पीछे ट्रैक्टर, उसके पीछे डीजे डीजे के पीछे स्कूली बच्चे एवं अन्य कार्यकर्ता एवं नगरवासी एवं सबसे पीछे जीप पर भारत माता की सजीव झांकी चल रही थी यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।इस विशाल तिरंगा यात्रा में मंडल उपाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, कोसाद्यक्ष संजीव मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, कृष्णा साहनी, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, नगर महामंत्री प्रमोद कश्यप, अमन संजोग, राजेंद्र वर्मा, जितेन्द्र मौर्य, विपुल पांडेय, अंकित सक्सेना, पवन तिवारी, प्रकाश अग्निहोत्री, मनोज वर्मा, विकास सिंह, कविता वंशवाल, स्वाति मिश्रा सहित कई स्कूल के छात्र छात्राएं एवं बीसलपुर हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी एवं नगर महामन्त्री महन्त अवनीश रत्न के साथ बीसलपुर की टीम अन्य तहसीलों एवं वार्ड के लोग सहित सैकड़ों युवा बच्चे बूढ़े सभी लोग इस तिरंगा यात्रा में उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button