तिरंगा यात्रा में सांसद का फूल मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
मिहींपुरवा बहराइच बलहा विधानसभा क्षेत्र में सांसद डॉ आनंद कुमार गोंड के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा जहां पर तिरंगा यात्रा में जगह जगह बहराइच सांसद का भव्य स्वागत हुआ। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अम्बवा रायबोझा से शुरू हुआ इसके बाद गायघाट ,मटिहा मोड़, परवानी गौढ़ी,नैनिहा, गूढ़ चौराहा उर्रा बाजार ,परसी पुरवा, अमृतपुर ,गंगापुर के बाद मिहींपुरवा नगर पंचायत में सांसद ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पूरे नगर में पैदल यात्रा करते हुये हर घर तिरंगा पंहुचाया जिसके बाद स्टेट बैंक मिहींपुरवा के पास तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा में सांसद डा आनन्द कुमार गोंड को खण्ड विकास अधिकारी मिहीपुरवा अजीत कुमार सिंह ने तिंरगा माला पहनाकर स्वागत किया सांसद डॉ आनंद गोंड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जन समुदाय से हर घर तिरंगा पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में ब्लाक प्रमुख सौरभ वर्मा रणविजय सिंह धीरज गोंड शिव कुमार शुक्ल मानवेन्द्र सिंह विक्रम सिंह सुरेश शर्मा रोहित गुप्ता सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।