एम्स, सफदरजंग, आरएमएल सहित कई अस्पतालों में आज ओपीडी सेवाएं बंद

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर देश में डॉक्टरों के अंदर आक्रोश है। डॉक्टरों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है।

वहीं, रेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोरडा) ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में उसकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

दिल्ली के कई अस्पताल में आज ओपीडी सेवाएं बंद
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लोकनायक, जीबी पंत सहित सभी बड़े अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस वजह से ओपीडी और नियमित सर्जरी प्रभावित है।

मुंबई में भी जारी है डॉक्टरों का हड़ताल
मुंबई के नायर अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने भी इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि आज ओपीडी सेवाओं बंद रहेगी।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सेवाएं बाधित
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सेवाएं बाधित है। ओपीडी पूरी तरह बंद है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों और छात्रों का प्रदर्शन जारी है। उन्होंने कहा है कि उनकी मांगें पूरी होने तक वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। इस तरह से मेडिकल कॉलेज में हड़ताल का आज पांचवां दिन होगा। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पतालों में सेवाएं बाधित हो रही हैं।

बता दें कि यह हड़ताल फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोरडा) के आह्वान पर की गई। फोरडा द्वारा सोमवार रात जारी एक बयान में कहा गया, “केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की टीम के साथ व्यापक चर्चा के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला, जिसके कारण हड़ताल जारी रहेगी।”

Related Articles

Back to top button