वीरांगना फूलन देवी की मनी जयंती, जागरूकता अभियान

अमेठी। जिला मुख्यालय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर वीरांगना पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उस पर चलने का संकल्प लिया गया।
समाजवादी पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देशन में पार्टी कार्यालय पर वीरांगना स्व फूलन देवी पूर्व सांसद की जयन्ती मनाई गई, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन के साथ पुष्प अर्पित किया, तथा उनके जीवन के संघर्षों को याद किया, जो उन्हें गांव की गलियों से निकलकर देश की सांसद बनाती हुई आम नागरिक से खास बना दिया, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कहा कि उनके जीवन का संघर्ष हम सब के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सुख दुःख में सदैव साथ खड़ी रहती हैं। और समय आने पर सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं करती। और हम सब यह संकल्प लेना हैं कि संघर्ष करके इस जनविरोधी, जुल्मी, तानाशाह सरकार को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उखाड़ फेंकने का कार्य करना हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिला प्रभारी अर्पित वर्मा, अमरजीत यादव, अनिल प्रधान व अरविंद सरोज की सदस्यता अभियान, छात्र नौजवान पी डी ए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें छात्र नौजवानों को जागरूक करते हुए पार्टी से जोड़ा गया। और जैनुल हसन पूर्व प्रत्याशी के आवास पर फलदार वृक्ष को लगाया गया। संचालन जिला महासचिव अरशद अहमद ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष तुफैल खान, चंद्रशेखर यादव, जावेद खान, राज मोहन यादव, आर के यादव, दीपू, सी पी यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button