समाजवादी विचारधारा के पोषक थे अनिल यादव और फूलन देवी : गोप

पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती एवं पूर्व जिला महासचिव स्व. अनिल यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

बाराबंकी। पार्टी को मजबूत और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर वक्त संघर्ष के लिए तैयार रहते थे उनके कार्य करने के तरीके और मिलनसार व्यवहार की सराहना हर पार्टी कार्यकर्ता करता था। उक्त विचार पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में जिला पार्टी कार्यालय पार्टी मे पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती एवं पूर्व जिला महासचिव स्वर्गीय अनिल यादव की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित विचार गोष्ठी मे स्मृति सुरेश फूलन देवी एवं स्मृति शेष अनिल यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।राष्ट्रीय सचिव ने स्वर्गीय अनिल यादव के जीवन से जुड़ी हुई यादों को साझा करते हुए कहा स्वर्गीय अनिल यादव बहुत संघर्षशील व्यक्ति थे। छात्र संघ अध्यक्ष रहते हुए छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए कई उत्कृष्ट कार्य किए।

उनके सामने समस्या चाहे जितनी बड़ी हो इन्होंने संघर्ष से कभी मुंह नहीं मोडा। पार्टी विस्तार के लिए गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधा जुड़ाव रखते थे। इतने बड़े राजनीतिक परिवार के होने के बावजूद भी अनिल यादव में कभी घमंड देखने को नहीं मिला। हम सबको अनिल यादव के कार्य व्यवहार से सीख लेते हुए संकल्प लेना चाहिए कि हम सब पार्टी को मजबूत करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनने के लिए निरंतर मेहनत करते रहेंगे। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि फूलन देवी बहुत ही हिम्मत महिला की जिन्होंने तमाम दुख तकलीफों का सामना करते हुए देश के सबसे बड़ी पंचायत संसद तक पहुंचाने का काम किया उनकी हिम्मत ताकत और लगन हम लोगों को या प्रेरणा मिलती है कि कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता बस उसको पाने की चाहत मन में होनी चाहिए। विचार गोष्ठी से पूर्व राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने स्वर्गीय अनिल यादव के जेष्ठ पुत्र तुषार यादव के साथ जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। विचार गोष्ठी मे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, कार्यक्रम संयोजक प्रदेश सचिव तुषार यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, प्रदेश सचिव सरताज चौधरी, विकास यादव, सूरज यादव गामा, हुमायूं नईम खान, राजेंद्र वर्मा पप्पू, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, कामता प्रसाद यादव, यशवंत यादव, जिला सचिव ज्ञान सिंह यादव, उमाकांत यादव, सिराज उस्मानी, हसमत अली गुड्डू, सभासद दीपक गुप्ता, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रोहित कश्यप, तुषार यादव, हिमांशु सिंह दीपक, अर्जुन वर्मा, बलराम यादव, आदर्श कश्यप, अभिषेक कुमार यादव कमलेश कुमार यादव, ओम चंद यादव, सतीश कुमार यादव, रामनिवास यादव, शुभम यादव, आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने और स्वर्गीय फूलन देवी एवं अनिल यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

Related Articles

Back to top button