पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दु:ख

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार काे पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों एवं समर्थकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई (एम) नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने 80 वर्ष की उम्र में कोलकाता स्थित घर पर अंतिम सांस ली। बुद्धदेव भट्टाचार्य बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत थी। बुद्धदेव को पश्चिम बंगाल की औद्योगिक क्रांति के लिए जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button