विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में टोक्‍यो ओलंपिक्‍स की गोल्‍ड मेडलिस्‍ट को हराया

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन भारतीय एथलीट्स शानदार प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं। भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट ने भी अपने अभियान की आगाज जीत के साथ की।

विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 के महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम क्वार्टर फाइनल मैच में जापान की यूई सुसाकी को पहले राउंड में हराया और फिर महज 30 सेकंड में उन्होंने दूसरा राउंड अपने नाम किया।

बता दें कि विनेश ने महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती मैच में जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया है।

Vinesh Phogat ने जापान की Yui Susaki को हराया
दरअसल, महिला रेसलिंग के 50 किलोभार वर्ग में भारत की विनेश फोगाट ने जापान के यूई सुसुीक को टेक्निकल पॉइंट के आधार पर मात दी। विनेश आखिरी 15 सेकंड में बाजी को पलट लिया। यह मुकाबला 3-2 की बराबरी रहा था, जिसके बाद जापान ने स्कोर को चैलेंज किया था, लेकिन अंत में भारत को जीत मिली और महिला रेसलिंग में भारत के लिए विनेश फोगाट ने मेडल की आस बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button