मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के जनता दरबार में आई एक महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के जनता दरबार में आई एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, मह‍िला जनता दरबार में आई थी। वहां से निकलने के बाद गेट नंबर तीन के पास खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। मह‍िला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मह‍िला का नाम अंजली जाटव पत्नी देशराज बताया जा रहा है। वह उन्नाव की रहने वाली है।

डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के मुताबिक, महिला पारिवारिक विवाद के कारण लखनऊ में शिकायत दर्ज कराने आई थी। महिला सौ फीसदी तक जल चुकी है। एक मुकदमा भी पुरवा थाने में दर्ज है, जिसमें विवेचना की जा रही।

Related Articles

Back to top button