डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का प्रत्याशी किया घोषित

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी से उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन पार्टी के 78 वर्षीय डोलांड ट्रंप हैं।

22 अगस्त को होगा एलान
मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के अमेरिकी चुनाव से नाम वापस लेने के बाद कमला हैरिस का नाम आगे किया था, जिसके बाद हैरिस ने अपना चुनावी कैंपेन शुरू किया था। अब अगस्त के आखिर में शिकागो सम्मेलन में हैरिस के नाम की आधिकारिक घोषणा होगी। कमला हैरिस के नाम का आधिकारिक एलान 22 अगस्त को किया जाएगा।

हैरिस को 4,000 पार्टी डेलीगेट्स ने वोट किया
कमला हैरिस को लगभग 4,000 पार्टी डेलीगेट्स ने वोट किया। उन्होंने पार्टी का उम्मीदवार चुने जाने के लिए डेमोक्रेटिक डेलीगेट्स के पर्याप्त संख्या में मत हासिल कर लिए हैं। समर्थन हासिल करने के बाद कमला हैरिस ने कहा कि मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।

वर्चुअल वोट के जरिए हुआ नामांकन
इस तरह से कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है। पार्टी के नेशनल कमेटी के अध्यक्ष ने शुक्रवार को एलान किया कि कमला हैरिस को आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और प्रमुख पार्टी टिकट के शीर्ष पर पहली गैर-श्वेत महिला बनने के लिए प्रतिनिधियों से जरूरी वोट प्राप्त हुए। हैरिस का नामांकन वर्चुअल वोट के जरिए हुआ।

अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर नामांकन करूंगी- कमला
कमला हैरिस ने कहा कि मैं अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर नामांकन करूंगी। यह अभियान देश प्रेम से ओत-प्रोत लोगों के एक साथ आने और अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति के लिए लड़ने के बारे में है। उन्होंने लोगों से उनके अभियान से जुड़ने और उन्हें दान करने की भी अपील की।

नोट: पूर्व में इस समाचार में यह जानकारी दी गई थी कि कमला हैरिस उम्मीदवार बनेगी और आधिकारिक उम्मीदवार बनने के बाद हमने समाचार को और इसके तथ्यों को अपडेट किया है।

Related Articles

Back to top button