विभिन्न दलों के नेताओं ने भारतीय किसान यूनियन की ली सदस्यता

पीलीभीत। पूरनपुर में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो के नेतृत्व में तहसील में स्थित अंबेडकर सभागार में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। पंचायत में दर्जनों गांव के रहने वाले लोगों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय किसान यूनियन की सदस्य ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से अन्नदाता किसान यूनियन के सरबजीत सिंह,कमलजीत सिंह, अरुण कुमार,मंजीत सिंह,राशिद खान,रवि कश्यप,आलोक वर्मा सरबजीत सिंह,जाकिर अली, विकास यादव,राजू खान समेत सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है।

Related Articles

Back to top button