कन्नूर पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी, रिलीफ कैंप जाकर पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

केरल में मंगलवार देर रात आई लैंडस्लाइड की वजह से 173 लोगों की मौत हो चुकी है। इस त्रासदी का मुद्दा देश को दोनों सदनों में भी उठा। मंगलवार को केरल में दो दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा की गई है। बुधवार को भी राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रभावित इलाकों में डॉक्टरों की टीम मौजूद है, जो घायलों का इलाज कर रहे हैं। वहीं, आज वायनाड का दौरा करने के लिए राहुल और प्रियंका गांधी निकल चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के बाद मुंडक्कई और चूरलमाला इलाकों में 180 से अधिक लोग लापता हैं और 300 से ज्यादा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। भूस्खलन की घटनाएं मंगलवार को तड़के दो बजे से चार बजे के बीच हुईं, जिससे अपने घरों में सो रहे लोगों को बचने का मौका नहीं मिल पाया।

वायनाड पहुंचे सीएम पिनाराई विजयन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन गुरुवार सुबह वायनाड पहुंचे। मुख्य सचिव वी वेणु और डीजीपी शेख दरवेश साहिब तिरुवनंतपुरम से हेलीकॉप्टर पर मुख्यमंत्री के साथ थे। सीएम विजयन सुबह वायनाड के कलपेट्टा पहुंचे और भूस्खलन प्रभावित स्थलों पर स्थिति की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों से मुलाकात करने की उम्मीद है। वह बाद में उस स्थल का दौरा करेंगे जहां बचाव अभियान चल रहा है।

कन्नूर पहुंचे राहुल-प्रियंका
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कन्नर पहुंचे। वे आज भूस्खलन से प्रभावित केरल के वायनाड का दौरा करेंगे।

सीएम घटनास्थल का करेंगे दौरा: के राजन
केरल के मंत्री के राजन ने कहा, “यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है, 1600 से अधिक बल बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। सीएम सुबह 9:30 बजे कलपेट्टा पहुंचे और 10:30 बजे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे इस घटनास्थल का दौरा करेंगे”

मरने वालों की संख्या 173 तक पहुंची
वायनाड भूस्खलन त्रासदी में मरने वालों की संख्या 173 तक पहुंच गई है, जबकि लगभग 200 लोग अभी भी लापता हैं। केरल की अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा के तीसरे दिन 1,200 से अधिक बचाव अधिकारियों ने सुबह अपना अभियान शुरू किया।

वायनाड जिले के चार सबसे अधिक प्रभावित भूस्खलन क्षेत्रों में सेना, नौसेना, वायु सेना, पुलिस, अग्निशमन बलों के अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोगों सहित बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है।

सीएम आज वायनाड आएंगें
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, “हमने 154 शव जिला प्रशासन को सौंप दिए हैं। हम बरामद शवों के अंगों के जेनेटिक नमूने ले रहे हैं। हमारे सीएम ने सेना और वायुसेना से सहायता मांगी और हमें वह सहायता प्रदान की गई। सीएम आज वायनाड आएंगें और उन्होंने एक आधिकारिक बैठक भी बुलाई है।”

वायनाड के लिए रवाना हुआ राहुल-प्रियंका
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली से केरल के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी हैं। दोनों वायनाड पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

राहुल-प्रियंका कल जाएंगे वायनाड
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को वायनाड जाएंगे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

आपदा के पैसे राज्य भी कर सकता है रिलीज: अमित शाह
वायनाड भूस्खलन को लेकर राज्यसभा में अमित शाह ने कहा कि विपक्ष ने कहा कि आपदा के पैसे रिलीज करने का अधिकार राज्य के पास नहीं है, ये गलत है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि SDRF में 10 प्रतिशत राशि कोई भी राज्य अपने हिसाब से इश्यू कर सकता है। वहीं, 100 प्रतिशत राशि के लिए भारत सरकार से किसी भी परमिशन की आवश्यकता नहीं है, केवल भारत सरकार की गाइडलाइन को फॉलो करना है।

केरल सरकार ने समय पर लोगों को नहीं निकाला: अमित शाह
वायनाड लैंडस्लाइड को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की नौ टीमें पहले ही केरल भेजी जा चुकी है। केरल सरकार ने समय पर लोगों को नहीं निकाला।

प्रभावित इलाकों में सेना के 1200 कर्मी तैनात
वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित चूरलमाला में खोज और बचाव अभियान जारी है। फिलहाल भारतीय सेना, डीएससी केंद्र, प्रादेशिक सेना, एनडीआरएफ, भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के 1200 बचावकर्मी यहां तैनात हैं। मरने वालों की संख्या 158 हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button