हाथरस दुर्घटना: राजस्थान से सोरों जा रही निजी बस रति का नगला के पास पलट गई इसमें 14 यात्री घायल हुए

हाथरस। राजस्थान से सोरों जा रही निजी बस रविवार की सुबह जिले के गांव रति का नगला के पास पलट गई। हादसे का कारण चालक का नींद आना बताया गया है। इसमें 14 यात्री घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश राजस्थान के हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिकंदराराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कुछ लोगों को गंभीर हालत में इलाज अके लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

एक स्लीपर बस रविवार सुबह हाथरस की ओर से बरेली की तरफ जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस सिकंदराराऊ रोड पर रति का नगला के पास पहुंची तो इस दौरान वह बेकाबू हो गई। कुछ दूर जाने के बाद वह रोड के किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

स्‍थानीय पुलिस के अलावा एसडीम धर्मेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सिकंदराराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से कुछ यात्रियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। माना जा रहा है कि चालक को नींद का झपकी आने से यह हादसा हुआ।

बस में सवार अधिकांश यात्री राजस्थान से कासगंज जिले के सोरों जाने के लिए बैठे थे। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रति का नगला के नजदीक बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। घायलों का इलाज चल रहा है।

यह यात्री हुए घायल
हादसे में आशा पत्नी राकेश निवासी दासोनिया, सीताराम निवासी पवैंदा, तमन्ना निवासी पिपलिया मंनसौर, गोविंद सिंह पुत्र सुरेश, देवीसिंह, बलराम पुत्र चंपाराम, रामवती पत्नी जगराम, हनुमान पुत्र सोकिया, संपत पत्नी हनुमान निवासी चकैटी माधोपुर, कंचन पत्री धनपाल निवासी नयागांव माधोपुर, धनपाल निवासी नयागांव माधोपुर सहित 14 लोग घायल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button