वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में जुटी शांति रावत

प्रत्येक जीवधारी का जीवन पेड़ पौधों पर निर्भर: शांति रावत मंडल मंत्री भाजपा

नानपारा, बहराइच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए जा रहे पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के तहत आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 282 विधानसभा बलहा के गिरधरपुर मंडल की ग्राम पंचायत माघी में भारतीय जनता पार्टी के गिरधरपुर मंडल के प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता जी एवं मंडल अध्यक्ष पुत्तन लाल वर्मा जी की गरिमामई उपस्थिति में शांति रावत मंडल मंत्री भाजपा द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम करते हुए मंदिर जाकर पूजा अर्चना करते हुए मंदिर के पुजारी को अंग वस्त्र भेंट किया गया मंडल मंत्री शांति रावत ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना इस पृथ्वी पर किसी भी प्राणी का जीवन सुरक्षित नहीं है प्रत्येक जीवधारी का जीवन प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से पेड़ पौधों पर ही निर्भर है इसलिए हमें पेड़ लगाने चाहिए इस शुभ अवसर पर गुरु प्रसाद मंडल महामंत्री राजेश कुमार मौर्य मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार लोधी मंडल मंत्री तेज प्रताप सोनकर मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राम गोपाल विश्वकर्मा सेक्टर संयोजक एवं सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button