ग्राम प्रधान द्वारा बताई गई समस्याओं को विधायक ने लिया संज्ञान मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार

पीलीभीत। पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कला के युवा ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार ने अपनी ग्राम पंचायत से कृषि भूमि सहित अन्य विभिन्न समस्याओं की जानकारी भाजपा विधायक बाबूराम पासवान को दी।भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर नगरिया खुर्द कला ढकिया तालुके महाराजपुर में 1964 में गाटा संख्या 21,23,24,36,37 श्रेणी एक ख में पुरनवासन विभाग द्वारा जीविकोपार्जन हेतु भूमि आवंटित की गई थी। जिसमें सभी लोग दाखिल व काबिज चले आ रहे हैं। परंतु सभी लोगो को आवंटित भूमि को दिनांक 22 अक्टूबर 1999 को गलत तरीके से राजस्व अभिलेख से नाम निरस्त कर दिया गया है। वर्तमान में वन विभाग द्वारा इनको नाजायज तरीके से परेशान किया जा रहा है। यह सभी गरीब परिवार के लोग हैं। उनके पास इस भूमि के अलावा अन्य कोई भूमि उपलब्ध नहीं है। और ना ही इनके जीवन यापन का कोई सहारा है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर सभी लोगों के पक्ष में राजस्व अभिलेखों में भूमि दर्ज करवाने व कृषि कार्य हेतु आदेश पारित करने की सीएम से मांग की है।

Related Articles

Back to top button