रुपईडीहा पत्रकार संघ की हुई बैठक

बहराइच। रुपईडीहा पत्रकार संघ के तत्वाधान में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक गुड गुड़ डेयरी बाबागंज सभागार में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता संरक्षक श्री शेर सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर बारीकियां से विचार विमर्श किया गया। जिसमें सरकार व आम जनता के मध्य एक मजबूत कड़ी के तहत पत्रकारों की स्वयं श्रम भूमिका के समक्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निर्भीक निष्पक्ष व अडिग रहने आदि विषय पर जोर दिया गया। जिसमें सभी ने एक स्वर में संघ के संगठन की मजबूती पर सहमति प्रदान की। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया किसी भी अपने पत्रकार साथी को कोई समस्या आती है तो सभी पत्रकार उनके साथ खड़े रहेंगे। बैठक में संरक्षक शेर सिंह कसौधन, संजय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार वर्मा, बनारस गिरि, शकील अहमद, सिद्धनाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन, कोषाध्यक्ष अमित कुमार मद्धेशिया सदस्य रमेश सिंह रईस अहमद और महबूब अहमद आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button