सौरभ सक्सेना होंगे जिला उपाध्यक्ष एवं आयुष सक्सेना युवा जिला महामंत्री:- संजय सक्सेना

पीलीभीत। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना की संस्तुति पर डा. सौरभ सक्सेना को जिला उपाध्यक्ष एवं आयुष सक्सेना को युवा जिला महामंत्री मनोनीत किया है ज्ञात रहे सौरभ सक्सेना एवं आयुष सक्सेना काफी लंबे अरसे से चित्रांश महासभा व कायस्थों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना ने नव मनोनित पदाधिकारियो को बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वह संगठन व कायस्थों के हितों के लिए कार्य करेंगे। नव मनोनीत पदाधिकारियों ने दायित्व दिए जाने पर जिला नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए पूर्ण निष्ठा एवं कर्मठता के साथ संगठन का कार्य करने एवं कायस्थों के प्रति सर्वदा समर्पित रहने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की है।

उनके मनोनयन पर जिला कोसाद्यक्ष विपिन कुमार सक्सेना ने नव मनोनित पदाधिकारियों को बधाई दी है और कहा की युवा साथियों से हमको आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि युवा शक्ति आने के बाद संगठन के हित में भी अब और अच्छा कार्य करेंगे। संरक्षक विनय कुमार सक्सेना ने नव मनोनित साथियों को बधाई दी। उनके मनोनयन पर जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना, जिला कोसाद्यक्ष विपिन कुमार सक्सेना, संरक्षक विनय कुमार सक्सेना, रामजी नाथ सक्सेना, जिला महामंत्री अमित सक्सेना, चित्रांश व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहित सक्सेना, महिला जिलाध्यक्ष कंचन सक्सेना, युवा जिलाध्यक्ष विश्वास प्रकाश सक्सेना, अमित जौहरी एडवोकेट जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, सौरभ सक्सेना, संजीव सक्सेना, जगदीश सक्सेना सहित जनपद पीलीभीत की समस्त कार्यकारिणी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button