दो घंटे की बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल

कलेक्ट्रेट से लेकर सिविल कोर्ट परिसर झील में तब्दील

बलिया। मंगलवार की दोपहर बाद दो घंटे की बारिश ने मौसम सुहाना करने के साथ तन मन तो भिगाया। लेकिन एक घंटा की बारिश ने शहर में जल निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी। कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। नगर पालिका की ओर से कुछ दिन पहले नालों के शिल्ट की सफाई कराई गई थी, लेकिन शिल्ट को वहीं पर किनारे रख दिया गया गया था। पहली बारिश में ही वह शिल्ट पुन: नालों में चला गया। इससे बारिश के दिनों में जलजमाव की समस्या और बढ़ेगी।
बारिश से सब्जी की खेती करने वाले किसान खुश हैं।

किसान अशोक वर्मा ने बताया कि इस बारिश से परवल किसानों को भी राहत मिली है। तेज धूप के कारण सब्जी के खेतों से नमी गायब होने लगी थी। अब कुछ राहत मिलेगी। शहर के बहेरी, चंद्रशेखर नगर, एससी कॉलेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, जापलिनगंज आ​दि जगहों पर घर व दुकान में पानी घुस गया। वहीं कलेक्ट्रेट व सिविल कोर्ट परिसर मानो झील में तब्दील हो गया था। उधर मौसम विभाग पटना की मानें तो अभी तक शुरूआत इस तरह की बारिश अभी लगातार जारी रहेगी। मौसम विभाग पटना के अनुसार 10 जुलाई यानी आज से मौसम और भी ज्यादा बिगड़ेगा और लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button